मिर्जापुर। विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2022 के तहत मुख्य विकास अधिकारी व प्रभारी अधिकारी स्वीप श्रीलक्ष्मी वीएस के द्वारा चलाये मतदाता जागरूकता अभियान में सहभागिता करने वालों को प्रशस्ति पत्र दिया गया।
जिला निर्वाचन अधिकारी प्रवीण कुमार लक्षकार ने कलेक्ट्रेट में प्रशस्ती पत्र प्रदान किया। जागरूकता अभियान पर गीत के द्वारा प्रचार प्रसार करने पर मतदाता जागरूकता पर आधारित गीतकार, जिला कमांडेंट होमगार्ड बीके सिंह को प्रशस्ति पत्र एवं अंग वस्त्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। इसी क्रम में मतदाता जागरूकता अभियान के अंतर्गत चलाये गये कार्यक्रम एक जनपद एक उत्पाद पर फोटोग्राफी करने पर फोटोग्राफर को अंग वस्त्र व प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया। कार्यक्रम में गायिका संजू सिंह के अनुपस्थित रहने पर उन्हें प्रशस्ति पत्र व अंग वस्त्र जिला कमांडेंट होमगार्ड बीके सिंह को प्रदान को दिया गया। इस अवसर पर जिला पंचायत राज अधिकारी अरविंद कुमार व अन्य थे।