फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीओ और थानाध्यक्ष को नहीं है अभियोगों की जानकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। पुलिस उप महानिरीक्षक विंध्याचल परिक्षेत्र रामकृष्ण भारद्वाज ने रविवार को कार्यालय पर सदर सर्किल अंतर्गत कोतवाली देहात, कछवां, चील्ह, पड़री, महिला थाना क्षेत्रों में हुए अपराधों की समीक्षा की। विवेचनाओं की समीक्षा की। पाया कि सदर सर्किल में धोखाधड़ी से संबंधित अभियोग की जानकारी क्षेत्राधिकारी और थाना प्रभारी को नहीं है।
विज्ञापन

सर्किल सदर में गोवध जैसे अभियोग लंबित हैं। इससे अब तक अभियुक्तों की गिरफ्तारी नहीं हुई। क्षेत्राधिकारी और प्रभारी निरीक्षक के शिथिल पर्यवेक्षण का सूचक है। समीक्षा में उन्होंने पाया कि वांछित अभियुक्तों की सूची भ्रामक दर्शायी गई है। इसमें टीम गठित कराकर वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी कराएं। संपत्ति संबंधित अभियोग का अनावरण शीघ्र कराएं। सीसीटीएनएस में सभी थानों पर अधिक संख्या में आंशिक रूप से लंबित विवेचनाएं मिलीं। इसी प्रकार से आईजीआरएस व चरित्र सत्यापन के प्रकरण लंबित हैं। इसका निस्तारण शीघ्र किया जाए। क्षेत्राधिकारी सदर के पास 2021 एवं 2022 में कई शिकायती प्रार्थना पत्र लंबित हैं। इनको 30 मई तक निस्तारित करने का निर्देश दिया। विवेचनाओं का पर्यवेक्षण किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें