फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएमओ ने निर्माणाधीन पीएचसी का किया निरीक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
हलिया। मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने शुक्रवार को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र हलिया और मुड़पेली गांव में बन रहे चार बेड वाले स्वास्थ्य केंद्र का औचक निरीक्षण किया।
विज्ञापन

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. प्रभु दयाल गुप्ता ने बताया कि यूपीपीसीएल कंपनी की ओर से निर्माणाधीन स्वास्थ्य केंद्र को समय से पूरा कर लिया जाएगा। इसके लिए उन्होने ठेकेदार गुणवत्ता के साथ काम में तेजी लाए जाने के निर्देश दिए। सीएमओ ने कहा इस प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के निर्माण से दर्जनों गांव के पुरुष और महिलाओं को समस्या से निजात मिलेगी। उन्हें इलाज के लिए दूर का चक्कर नहीं लगाना पड़ेेगा। इस दौरान उपस्थित रहे प्रभारी चिकित्सा अधिकारी अभिषेक जायसवाल समेत स्वास्थ्य कर्मी उपस्थित रहे ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें