फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हड़ताल के पहले दिन दो करोड़ का क्लियरिंग हुआ प्रभावित

विज्ञापन
विज्ञापन
आल इंडिया बैंक इंलाइज एसोसिएशन के राष्ट्रव्यापी दो दिवसीय हड़ताल के पहले दिन सोमवार को गांव से लेकर शहर तक बैंकों पर ताले लटके रहे। हड़ताल के चलते दो सौ करोड़ रुपये क्लियरिंग प्रभावित हो गई।
विज्ञापन

केंद्र की नीतियों के विरोध में इंडियन बैंक शाखा पर अधिकारियों और कर्मचारियों ने नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। सार्वजनिक क्षेत्रों में बैंकों को मजबूत किए जाने, बैंकों का निजीकरण रोके जाने, खराब ऋणों की वसूली किए जाने, एमपीएस खत्म करने, पुरानी पेंशन बहाल करने आदि सहित अन्य मांगों को लेकर बैंक कर्मचारी आवाज उठा रहे हैं। जिला मंत्री सुरेश पांडेय ने कहा उक्त मांगें वर्ष 2017 से लंबित हैं। समय-समय पर मांग उठाए जाने के बावजूद सरकार नजरंदाज कर रही है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार बैंकों का निजीकरण कर पूंजीवाद को बढ़ावा दे रही है। जिला मंत्री ने कहा कि केंद्र सरकार की कथनी और करनी में अंतर है। प्रदर्शन के पश्चात सभी बैंक कर्मचारियों ने मोटरसाइकिल जुलूस निकाला। विभिन्न बैंकों का चक्रमण किया। पहुंचे। इस दौरान आशीष मिश्रा, रविशंकर सिंह, अश्वनी सिंह, पुनीत जायसवाल, धनंजय प्रसाद राय, संजीव कुमार पांडेय, भूपेश जायसवाल, अवधेश राय, प्रभु नारायण, जगदीश उपाध्याय, शशिशेखर पांडेय, संजय यादव, हसन अंसारी, प्रेम सिन्हा, बदरुद्दीन ,मुकेश प्रजापति, संदीप दुबे, सत्यनारायण, राजेंद्र सिंह, विकास कुमार संतोष कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें