जिगना। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र विजयपुर सर्रोई में सोमवार को आयुष्मान अंत्योदय कार्यक्रम की शुरुआत की गई। नगर विधायक रत्नाकर मिश्र ने 72 अंत्योदय कार्ड धारकों को आयुष्मान कार्ड का वितरण किया। योजना के बारे में नगर विधायक विधायक ने लाभार्थियों को जानकारी दी। कार्ड पाने के बाद कार्डधारक काफी खुश नजर आए। इस मौके पर प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ. रत्नाकर मिश्र सहित समस्त कर्मचारी अधिकारी मौजूद रहे।
चुनार। नरायनपुर ब्लाक सभागार में मुख्यमंत्री जन आरोग्य योजना के अंतर्गत सोमवार को क्षेत्रीय विधायक अनुराग सिंह ने आयुष्मान कार्ड का वितरण किया। विधायक ने कुल 78 लोगों को आयुष्मान कार्ड व 29 गोल्डन कार्ड वितरित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि केन्द्र व प्रदेश की सरकार में हर वर्ग का विकास हो रहा है। लोगों को संचालित योजनाओं का बेहतर लाभ मिल रहा है। इस दौरान खंड विकास अधिकारी पवन कुमार सिंह, विधायक प्रतिनिधि आलोक कुमार सिंह, नगर अध्यक्ष चन्द्रहास गुप्ता, अभिलाष राय आदि प्रमुख मौजूद रहे।