मिर्जापुर। पुलिस अधीक्षक अजय कुमार सिंह ने शहर कोतवाली और कछवां थानाध्यक्ष का स्थानांतरण करने के साथ ही तीन निरीक्षकों और एक उप निरीक्षक का तबादला किया है।
है। शहर कोतवाली क्षेत्र में कोतवाल रविंद्र प्रताप यादव लगभग दो वर्ष से तैनात थे। इन दिनों शहर कोतवाली क्षेत्र के में चोरी की घटनाएं बढ़ गई थी। पुलिस अधीक्षक और पुलिस क्लब कार्यालय के पास हुई सिंचाई विभाग के चालक की हत्या भी शहर कोतवाली क्षेत्र में हुई। अब तक हत्याकांड का खुलासा नहीं हो सका है। माना जा रहा है कि इन सब कारणों के चलते शहर कोतवाल रविंद्र प्रताप सिंह का स्थानांतरण कर उनको क्राइम ब्रांच विवेचना सेल भेज दिया गया। क्राइम ब्रांच विवेचना सेल से निरीक्षक अरुण कुमार दुबे को शहर कोतवाल बनाया गया। कछवां थानाध्यक्ष अमित कुमार सिंह को भी क्राइम ब्रांच विवेचना सेल भेजकर चुनार थाने पर तैनात उप निरीक्षक संजय कुमार सिंह को कछवां थाने का नया प्रभारी बनाया गया है।