फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिटी ब्लाक: इंस्पेक्टर के बहू व बेटे को मनरेगा से काम

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। सिटी विकास खंड के नकहरा में पुलिस इंस्पेक्टर के बेटे और उसके बहू को मनरेगा से दिए जा रहे काम व इसमें हो रहे फर्जीवाड़े की शिकायत पर मुख्य विकास अधिकारी ने खुद गांव पहुंचकर शिकायत की जांच पड़ताल की।
विज्ञापन

ब्लाक मुख्यालय के ठीक बगल स्थित गांव पहुंची मुख्य विकास अधिकारी श्री लक्ष्मी वीएस ने ग्रामीणों को बुलाकर पूछताछ किया। हालांकि इस मामले में कोई भी कुछ बोलने से कतरा रहा था।
मुख्य विकास अधिकारी ने डीसी मनरेगा को मनरेगा के तहत बनाए गए एक-एक जॉबकार्ड व चार्ट का मिलान किए जाने का निर्देश दिया। मुख्य विकास अधिकारी ने कहा मनरेगा योजना गरीबों के लिए एक महत्वाकांक्षी योजना है। इसमें किसी भी प्रकार का भ्रष्टाचार बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। मुख्य विकास अधिकारी ने खंड विकास अधिकारी दिनेश कुमार मिश्र को अन्य गांवों में इस योजना से चल रहे कार्य पर नजर रखने के निर्देश दिए। सीडीओ ने कहा मामले की गंभीरता से जांच कराई जाएगी। यदि मामला सत्य पाया गया तो संबंधित ग्राम पंचायत, सचिव व ग्राम रोजगार सेवक के खिलाफ सख्त कार्रवाई किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें