चुनार थाना क्षेत्र के सक्तेशगढ़ रेलवे फाटक के पास बृहस्पतिवार की देर रात पोल से टकराकर बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की से टकराकर बाइक सवार दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुसिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया। जहां एक बाइक सवार की मौत हो गई। बाइक सवार दूसरे युवक को प्राथमिक उपचार के बाद ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया।
चुनार कोतवाली क्षेत्र के धुनिया गांव निवासी संदीप बिंद (30) पुत्र स्व. कैलाश व सोनभद्र केकरमा थाना क्षेत्र के कटरी जोगनी कमलेश बिंद (28) पुत्र हीरा बिंद बाइक से शादी समारोह में शामिल होने चुनार क्षेत्र के धुनिया गांव जा रहे थे। दोनों बाइक से सक्तेशगढ़ रेलवे फाटक के पास पहुंचे थे कि अनियंत्रित होकर बाइक पोल से टकरा गई। स्थानीय लोगों की सूचना पर चौकी प्रभारी सक्तेशगढ़ अनिल विश्वकर्मा ने दोनों घायलों को एम्बूलेंस द्वारा अस्पताल भेजवाया गया। जहां पर चिकित्सकों द्वारा घायल कमलेश बिन्द को मृत घोषित कर दिया। गंभीर रूप से घायल संदीप बिंद को ट्रामा सेंटर वाराणसी रेफर कर दिया गया। चुनार पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। युवक की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। मृतक कमलेश की शादी 10 वर्ष पूर्व हुई थी। उसे दो बच्चे हे। एक सात व दूसरा तीन वर्ष का है।