फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आए मसीह, चहुंओर खुशियां

Mon, 26 Dec 2016 12:13 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला/ मिर्जापुर
विज्ञापन
बाइबल पाठ
विज्ञापन
क्रिसमस पर्व पर नगर के चर्च में विशेष प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया। प्रार्थना सभा में देश में खुशहाली, अमन-चैन और भाईचारे की कामना की गई। मसीही समाज के लोगों ने विशेष गीत पेश कर एक दूसरे को क्रिसमस-डे की बधाई दी। सेंटा क्लॉज ने बच्चों के बीच जाकर तरह-तरह के उपहार व चाकलेट बांटे। चर्च की रंग-बिरंगे झालरों से की गई सजावट एक अलौकिक छटा बिखेर रही थी। 
विज्ञापन



बड़े दिन पर नगर के मिशन कंपाउंड स्थित इमानुएल चर्च में रविवार की सुबह साढ़े नौ बजे से साढ़े 11 बजे तक विशेष प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया। क्रिसमस-डे पर आयोजित कार्यक्रम में मसीही समुदाय के लोगाें ने आया है आया मसीह चरनी में तू पापियाें को बचाने को..गीत प्रस्तुत किया। विशेष प्रार्थना सभा में चर्च के पादरी सुरेश मसीह ने देश में अमन-चैन, भाईचारा, एकता एवं अखंडता का संदेश दिया। इस दौरान मरवीन हेक्टर, सुनील बटलर, टीएस जोब, पप्पू जोंस, काल्विन, समीर एडवर्ड, अर्पित, एएस लकरा, जाेंसन, बेबी तहरे, कुसुम साइलेस, उषा सिंह, ए फार्मर, जेवंत लाल, डीएस जोजफ सहित बड़ी संख्या में मसीही समुदाय के लोग उपस्थित रहे। उधर क्रिसमस पर्व पर नगर के भुजवा की चौकी स्थित इटरनल ग्रेस चर्च, यीशु दरबार में यीशु जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया। 


कार्यक्रम के तहत चर्च में विशेष प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान इटरनल ग्रेस म्यूजिक टीम के अरुण पॉल व बिन्नू पॉल ने भजन व गीत प्रस्तुत किया। कार्यक्रम का शुभारंभ यीशु दरबार के अध्यक्ष रेव्ह विजय कुमार एम ने प्रार्थना कर किया। प्रार्थना सभा में उन्हाेंने प्रभु यीशु मसीह के बताए हुए आदर्शों पर चलने के साथ ही देश में अमन-चैन का संदेश दिया। 
विज्ञापन


कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राज्य मंत्री कैलाश चौरसिया रहे। कार्यक्रम का संचालन ज्वाय मैथ्यू ने किया। इस दौरान आशुतोष शुक्ल, डा. अलेक्स अब्राहम, डा. राजू अब्राहम, डा. थामस, डा. अरविंद श्रीवास्तव सहित सुशंथा विल्स, रैनिल, अनिश, एनडी प्रसाद, बच्चन राम कुशवाहा, शिवकांत मालवीय, राजकुमार मौर्य, मनीष विश्वकर्मा सहित तमाम गणमान्य लोग उपस्थित रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें