फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाजीपुर के चिन्नी ने बबुरी के महेश को दी पटखनी

विज्ञापन
विज्ञापन
खेमईपुर गांव स्थित स्टेडियम में सोमवार को बाबू स्व. जयनाथ सिंह की स्मृति में कुश्ती दंगल का आयोजन किया गया। इसमें हाजीपुर के चिन्नी पहलवान ने बबुरी के महेश को पटखनी दी। इसी तरह से अन्य पहलवानों ने भी विरोधियों पटखनी देकर इनाम अपने नाम किया।
विज्ञापन

कुश्ती में एक से बढ़कर एक पहलवानों ने दांव आजमाए। महिला पहलवान भी कुश्ती दंगल में आकर्षण का केंद्र रहीं। कुश्ती दंगल में हाजीपुर के चिन्नी पहलवान ने बबुरी के महेश को पटखनी देकर खूब वाहवाही बटोरी। वाराणसी के दिनेश ने चंदौली के रमेश को पटखनी देकर इनाम अपने नाम किया।
मिर्जापुर के मुकेश ने मद्धूपुर के राकेश को पटखनी दी। कछवां के बीरबल ने सेमरा के अजय और गढ़वा के चंदन ने चुनार के मनोज कुमार को पटखनी दी। कुछ कुश्ती बराबरी पर छूटी। स्टेडियम में कुश्ती दंगल देखने के लिए लोगों की भीड़ जुटी रही। कुश्ती दंगल में रेफरी की भूमिका में डॉ. नाहर सिंह और लटकू पहलवान रहे।
विज्ञापन

इस दौरान कुमुद शेखर सिंह, प्रो. शिव प्रताप सिंह, डॉ. भगत सिंह, अभय सिंह, बंटी सिंह, अवनीश सिंह, डॉ. सत्यनारायण रघुवंशी, डॉ. वैभव सिंह, डॉ. नंदलाल सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें