एसएन पब्लिक स्कूल में गुरुवार को आयोजित कार्यक्रम में बच्चों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया गया। बच्चों को यातायात नियमों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। सीओ ट्रैफिक रामनाथ वर्मा ने बच्चों को सड़क पर पैदल चलते समय बरती जाने वाली सावधानी के बारे में बताया।
उन्होंने कहा कि सड़क पर चलते समय अथवा वाहन चलाते समय यातायात नियमों का पालन करना चाहिए। बच्चे जब भी सड़क पर चलें यातायात नियमों का पालन करें। यातायात नियमों का पालन करने से व्यक्ति सदैव सुरक्षित रहता है। उन्होंने कहा कि स्कूल बस को जिस तरफ से पकड़ना है, उसी तरफ से चलना चाहिए। जिससे घर से निकलने पर दौड़ना न पड़े।
टीएसआई रमेश कुमार यादव ने बच्चों को सड़क पार करते समय बरती जाने वाली सावधानी के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने कहा कि बच्चे सड़क पार करते समय बाएं और दाएं अवश्य देखें। उन्होंने कहा कि दो पहिया वाहन पर तीन लोग न बैठें। साथ ही सदैव हैलमेट लगाएं। प्रबंधक राजेश सिंह ने कहा कि बच्चों की सुरक्षित यात्रा की जिम्मेदारी अभिभावकों और वाहन चालकों की होती है। उन्होंने कहा कि चालक बस चलाते समय मोबाइल पर बात कदापि न करें। कार्यक्रम के दौरान प्रधानाचार्य, शिक्षक और बच्चे मौजूद रहे।