फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक के धक्के से बालक की मौत, लगाया जाम

विज्ञापन
विज्ञापन
जमालपुर। थाना क्षेत्र के जिवनाथपुर कंचनपुर स्टेट हाईवे पर रविवार की शाम करीब पांच बजे तेतरिया पेट्रोल पंप के पास बाइक के धक्के से बालक की मौत हो गई। अक्रोशित ग्रामीणों ने शव को सड़क पर रखकर जाम लगा दिया। उच्चाधिकारियों को बुलाने की मांग की।
विज्ञापन

क्षेत्र के तेतरिया खुर्द गांव निवासी सुरेश बियार का पुत्र रवि (11) शाम करीब पांच बजे पैदल दुकान पर सामान लेने गए थे। इस दौरान चकिया की तरफ से आ रहे बाइक सवार ने बालक को धक्का मार दिया और भाग गया। बाइक के धक्के से बालक सड़क पर गिरकर घायल हो गया। मौके पर ही उसकी मौत हो गई। वह कक्षा छह का छात्र था। बालक की मौत से परिजनों ने ग्रामीणों ने सड़क पर जाम लगा दिया। पुलिस के समझाने के बाद ग्रामीणों के नहीं मानने पर पुलिस ने हल्का बल प्रयोग कर शव को कब्जे में ले लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बालक के पिता ने अज्ञात बाइक सवार के खिलाफ थाने में तहरीर देकर कार्रवाई किए जाने की गुहार लगाई। वह अपने माता-पिता का इकलौता पुत्र था। उसकी एक छोटी बहन है।
उधर, लालगंज। शनिवार की रात लालगंज से हलिया निवासी कन्हैया (32) घर जाते समय ट्रैक्टर से खजुरी गांव के सामने भिड़ गया। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना स्थल पर पहुंचे ग्रामीणों ने घायल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेज दिया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सक ने मंडलीय अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।सूचना पर पहुंची पुलिस ट्रैक्टर को कब्जे में ले लिया।
विज्ञापन

इसी तरह से एक अन्य हादसे में चील्ह थाना क्षेत्र के चेतगंज बाजार के पास चील्ह-गोपीगंज मार्ग पर खजूरी गांव के सामने रविवार को हार्वेस्टर मशीन से टकराने पर आटो सवार युवक घायल हो गया। बल्लीपरवा गांव निवासी बालाजी कनौजिया (25) पुत्र गुलाब कनौजिया किसी काम से सेमरा गांव गया था। वापस लौटते समय चेतगंज बाजार के पास गेहूं काटने की मशीन ने आटो में धक्का मार दिया। जिससे युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को 108 नंबर एम्बुलेंस ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें