फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: 10 नवंबर को आ सकते हैं मुख्यमंत्री

विज्ञापन
विज्ञापन
कछवां। मझवां विधानसभा उपचुनाव में प्रत्याशियों के समर्थन में प्रमुख दलों के नेताओं का सिलसिला तेज हो गया है। अब 10 नवंबर को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का आगमन प्रस्तावित है। वे आदर्श नगर पंचायत स्थित श्री गांधी इंटरमीडिएट इंटर काॅलेज के खेल मैदान पर जनसभा को संबोधित कर सकते हैं। उनके दौरे के मद्देनजर बृहस्पतिवार को जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन ने एडीएम शिव प्रताप शुक्ला के साथ कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था आदि की तैयारियों का जायजा लिया।
विज्ञापन

उन्होंने उसी स्थान पर हेलिपैड बनाने के लिए भी जरूरी दिशा-निर्देश दिया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मझवां विधानसभा उपचुनाव में पार्टी प्रत्याशी के पक्ष में चुनावी सभा को संबोधित करने के लिए आ रहे हैं। साथ ही वे पार्टी कार्यकर्ताओं से भी मिल सकते हैं। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने सुरक्षा व्यवस्था के लिए अधिकारियों के साथ विचार-विमर्श भी किया। इस दौरान ब्लॉक प्रमुख दिलीप कुमार सिंह, नगर पंचायत की अधिशासी अधिकारी सोनल जैन, थाना प्रभारी अंजनी राय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें