फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: सीएम की सुरक्षा व्यवस्था में तैनात रहेंगे 1500 पुलिसकर्मी

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के संभावित चुनावी कार्यक्रम को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था की तैयारियां तेज कर दी गई हैं। मुख्यमंत्री की सुरक्षा व्यवस्था में करीब 1500 पुलिसकर्मी तैनात होंगे।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री के प्रस्तावित कार्यक्रम को देखते हुए पुलिस अधीक्षक अभिनंदन ने एएसपी सिटी नितेश सिंह, सीओ सदर अमर बहादुर के साथ बृहस्पतिवार को कार्यक्रम स्थल, हेलिपैड व पार्किंग स्थल का निरीक्षण कर सुरक्षा तैयारियों का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने थानाध्यक्ष व अन्य अधिकारियों को जरूरी दिशा-निर्देश दिया। एएसपी सिटी नितेश सिंह ने बताया कि मुख्यमंत्री की सुरक्षा व्यवस्था में तीन एएसपी, 11 सीओ, 20 थानाध्यक्ष, 55 उप निरीक्षक, 900 के करीब हेड कांस्टेबल और कांस्टेबल के अलावा पीएसी तैनात रहेगी। इसके अलावा यातायात पुलिस भी तैनात रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें