विद्युत उपखंड मुख्य अभियंता प्रशासन अनूप चन्द्रा ने राजगढ़ स्थित विद्युत उपकेंद्र पर गहन निरीक्षण कर तकनीकी खामियों की जानकारी ली। पावर हाउस पर तैनात अवर अभियंता पंचधारी सिंह व कर्मचारियों से समस्याओं पर चर्चा की।
उन्होंने बताया कि शासन के आदेशानुसार 36 माह के अंदर 12 से 15 प्रतिशत तक लाइन लास में सुधार करते हुए विद्युत आपूर्ति बढ़ाई जाएगी। केबल सिस्टम के माध्यम से अधिक से अधिक क्षेत्रफल कवर किया जाएगा। विद्युत सब स्टेशन राजगढ़ पर निरीक्षण के दौरान अवर अभियंता को विद्युत सप्लाई में आने वाली दुर्व्यवस्था को जल्द से जल्द ठीक कराने का निर्देश दिया। वहीं रीवैम डीस्टीव्यूसन के अन्तर्गत प्रबंध निदेशक द्वारा आदेशों के अनुपालन में मुख्य अभियंता द्वारा यह दौरा विद्युत उपकेंद्रों पर किया जा रहा है। जहां विद्युत वितरण में होने वाली समस्याओं के निराकरण के लिए आमजनता से लेकर जनप्रतिनिधियों के विचारों का सुझाव लेकर उसपर अमल कर, उसमें व्यापक स्तर पर सुधार किया जाएगा। इस दौरान राजगढ़ पावर हाउस की साफ-सफाई एवं व्यवस्थाओं को देखा।