नगर के माता प्रसाद माता भीख इंटर कालेज से यूपी बोर्ड की परीक्षा देकर बाहर निकलते छात्र व छात्रा
मिर्जापुर। जिले में बुधवार को पहली और दूसरी पाली में यूपी बोर्ड की परीक्षाएं हुईं। सुबह की पाली में हाईस्कूल की विज्ञान की परीक्षा हुई तो दूसरी पाली में इंटरमीडिएट की रसायन विज्ञान की परीक्षा हुई।
हाईस्कूल की परीक्षा में रसायनिक समीकरणों का संतुलित करने में परीक्षार्थी उलझे रहे तो कार्बनिक यौगिक व अन्य प्रश्न आसान रहे। भौतिकी के प्रश्न भी अच्छे आए।
सुबह की पाली में पंजीकृत 37732 में से 35245 परीक्षा में शामिल हुए और 2487 अनुपस्थित रहे। इसी पाली में इंटरमीडिएट की संगीत की परीक्षा में 75 में से 72 परीक्षा में शामिल हुए और तीन अनुपस्थित रहे। दूसरी पाली में इंटरमीडिएट की रसायन विज्ञान व समाजशास्त्र की परीक्षा हुई जिसमें 28281 में 26599 परीक्षा में शामिल हुए। 1682 अनुपस्थित रहे। जिला विद्यालय निरीक्षक मायाराम ने बताया कि परीक्षा शांतिपूर्वक चल रही है। कोई समस्या नहीं है।
सीबीएसई में 11 अनुपस्थित : सीबीएसई की बुधवार को 10वीं की विज्ञान की परीक्षा थी।
इसमें कुल 630 में 619 परीक्षा में शामिल हुए और 11 अनुपस्थित रहे। लायंस स्कूल के प्रधानाचार्य डा. नीरज कुमार पांडेय ने बताया कि निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार परीक्षा हो रही है।
विवि परीक्षाएं समाप्त हुईं : मिर्जापुर। मां विंध्यवासिनी विश्वविद्यालय से बुधवार को संचालित स्नातक,परास्नातक, बीएड एवं एमएड की परीक्षा का संपन्न हुई। इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफ़ेसर रविंद्र कुमार द्विवेदी ने परीक्षा कार्य में संलग्न समस्त प्राध्यापकों, कर्मचारियों को धन्यवाद एवं बधाई दिया।