फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: महाराणा प्रताप पार्क और प्रवेश द्वार का भाजपा सांसद ने किया लोकार्पण

विज्ञापन
शहरनामा की फोटो---मलुआ में प्रवेश द्वार लोकार्पण के बाद पौधरोपण करते राज्यसभा सांसद व भाजपा र
विज्ञापन
-पार्क,ओपन जिम देख भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव ने ग्राम प्रधान के कार्यों की सराहना की
विज्ञापन



संवाद न्यूज एजेंसी

पटेहरा। विकास खंड क्षेत्र के मलुआ ग्राम पंचायत में बने वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप पार्क और प्रवेश द्वार का बुधवार को भाजपा के राज्यसभा सांसद व राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह ने लोकार्पण किया। सांसद ने पौधरोपण भी किया। लोकार्पण के बाद ग्राम प्रधान दिव्या सिंह और प्रधान पति जमोहर सिंह ने सांसद को अंगवस्त्र और स्मृतिचिह्न देकर स्वागत एवं अभिनंदन किया।
विज्ञापन

सांसद ने गांव में भव्य पार्क बनाने पर प्रधान के कार्यों की सराहना करते हुए बताया कि यह पार्क देखकर ऐसा लग रहा है जैसे वे दिल्ली के किसी पार्क में खड़े हैं। उन्होंने विधायक रमाशंकर सिंह से अन्य ग्राम पंचायतों के ग्राम प्रधानों को इसे दिखाने व इस पार्क से प्रेरणा लेकर अपने गांव को भी सुसज्जित करने की नसीहत दी। सांसद ने कहा प्रधानमंत्री ने गांव को शहर के रूप में विकसित करने के लिए हर घर नल से जल योजना चलाई है। इसमें कुछ शिकायतें जरूर आईं जिन्हें ठीक कर हर घर को शुद्ध पानी दिया जा रहा है। इस दौरान एमएलसी विनीत सिंह, मड़िहान विधायक रमाशंकर सिंह, जगदीश सिंह, सोहन माली, मनीष सिंह समेत कई भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें