फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: टपक रही सीएचसी, लाखों की मशीनें खतरे में

विज्ञापन
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र राजगढ़ में लैब में टपकते पानी में रखे उपकरण।-संवाद।
विज्ञापन
राजगढ़। क्षेत्र में लगातार बारिश से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र राजगढ़ की जर्जर छत से जगह-जगह पानी टपक रहा है। इमरजेंसी, महिला व डिलीवरी वार्ड के साथ लैब में पानी टपकने से लाखों रुपये की जांच मशीनों के खराब होने का खतरा है। कर्मचारियों ने बताया कि बिजली से चलने वाली मशीनों के आसपास पानी पहुंचने से करंट लगने की आशंका भी बनी हुई है। उन्होंने सीएमओ से तत्काल छत की मरम्मत कराने की मांग की है।
विज्ञापन


सीएचसी अधीक्षक डॉ. संतलाल ने बताया कि उन्हें तीन महीने पहले ही चार्ज मिला है। बजट उपलब्ध नहीं होने के कारण स्वास्थ्य केंद्र में समस्या का समाधान नहीं हो पा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें