फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छानबे विधायक राहुल प्रकाश कोल का निधन: मुंबई के सुश्रुत अस्पताल में ली अंतिम सांस, कैबिनेट मंत्री ने की पुष्टि

Thu, 02 Feb 2023 02:08 PM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मिर्जापुर

सार

छानबे विधानसभा सीट से अपना दल एस के विधायक राहुल प्रकाश कोल के निधन की खबर है। राहुल प्रकाश कोल छानबे विधानसभा  सीट पर लगातार दूसरी बार विजयी हुए और विधायक बने। 2017 विधान सभा चुनाव में वे सबसे कम उम्र के विधायक बने थे। उनके पिता पकौड़ी लाल कोल राबर्ट्सगंज सीट से अपना दल एस के सांसद हैं।
विज्ञापन
छानबे विधायक राहुल प्रकाश कोल का निधन: मुंबई के सुश्रुत अस्पताल में ली अंतिम सांस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छानबे विधानसभा सीट से अपना दल एस के विधायक राहुल प्रकाश कोल का मुंबई स्थित एक कैंसर हॉस्पिटल में गुरुवार को आकस्मिक निधन हो गया। वह लंबे समय से कैंसर से पीड़ित थे और इलाज करा रहे थे। कैबिनेट मंत्री आशीष पटेल ने इसकी पुष्टि की है। हालांकि परिवार की ओर से अभी कोई बयान नहीं आया है।
विज्ञापन

राहुल प्रकाश कोल छानबे विधानसभा सीट पर लगातार दूसरी बार विजयी हुए और विधायक बने। 2017 विधान सभा चुनाव में वे सबसे कम उम्र के विधायक बने थे। उनके पिता पकौड़ी लाल कोल राबर्ट्सगंज सीट से अपना दल एस के सांसद हैं। कुछ दिन पूर्व केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल ने उनसे मुलाकात की थी और इस दौरान राहुल कोल को ढांढस बंधाते उनकी तस्वीर भी सोशल मीडिया पर दिखी थी। कोल बिरादरी का राहुल प्रकाश कोल बड़ा चेहरा थे।

 
विज्ञापन

अपना दल एस की अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल ने किया ट्वीट - फोटो : सोशल मीडिया
अपना दल एस की अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल ने ट्वीट करके श्रद्धांजलि अर्पित की है। अनुप्रिया पटेल ने लिखा- अपना दल (एस) के युवा एवं लोकप्रिय विधायक प्रिय राहुल प्रकाश कोल जी के निधन की दुःखद खबर से अत्यंत आहत हूँ। अनुज समान राहुल के यूं चले जाने से निःशब्द हूँ। दिवंगत आत्मा की शांति एवं दुःख की इस घड़ी में शोक संतप्त परिजनों को संबल प्रदान करने की ईश्वर से कामना करती हूँ। ॐ शांति!
 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें