फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur: पत्थर खदान में ट्रैक्टर से कुचलकर बालिका की मौत, चालक की लापरवाही से हुआ हादसा

Wed, 01 Feb 2023 10:54 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर

सार

मिर्जापुर जिले के देवरी खदान में ट्रैक्टर की चपेट में आने से बुधवार सुबह आठ वर्षीय बच्ची की दर्दनाक मौत हो गई। हादसे के वक्त बच्ची खदान में खेल रही थी। 
विज्ञापन
इसी बोलेरो से बच्ची को अस्पताल ले जाया जा रहा था - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मिर्जापुर जिले के देवरी खदान में बुधवार सुबह पत्थर लोड करते समय ट्रैक्टर की चपेट में आने से बालिका की मौत हो गई। हादसे के बाद ट्रैक्टर चालक फरार हो गया। पुलिस मुकदमा दर्ज कर कर मामले की जांच में जुटी है। चर्चा यह भी है कि ट्रैक्टर पर लोडर से बोल्डर लोड किया जा रहा था, इस दौरान बोल्डर लापरवाही से ट्रैक्टर की बजाय बालिका के ऊपर गिर गया। 

विज्ञापन


मध्य प्रदेश के सिंगरौली जनपद के देवरा गांव निवासी सुगवंती देवी पत्नी स्व. बल्लू एक सप्ताह पूर्व खदान में काम करने आई हैं। उनके साथ उसके दो बच्चे गोविंद व चमेली भी आए थे। बुुधवार को सुबह लोडर खदान के पत्थर को ट्रैक्टर-ट्राली पर लोड कर रहा था। पास में मजदूर की पुत्री चमेली खेल रही थी।

लोडिंग के दौरान पत्थर चमेली (8)  के ऊपर गिर पड़ा। बालिका की चीख सुनकर चालक ट्रैक्टर लेकर आगे बढ़ा तो घायल बालिका ट्रैक्टर के नीचे आ गई। हादसे के बाद ट्रैक्टर चालक लहूलुहान बालिका को छोड़कर मौके से भाग गया।  हादसे के बाद वहां लोगों की भीड़ जुट गई। घटना की जानकारी होने पर ट्रैक्टर मालिक मौके पर पहुंचा।

विज्ञापन

अवैध खनन का भी आरोप

वह बोलेरो से बालिका को लेकर अस्पताल जाता, तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। मौत से परिवार में कोहराम मच गया। हादसे के बाद उपजिलाधिकारी अश्वनी कुमार सिंह, सीओ ऑपरेशन अनिल कुमार पांडेय, निरीक्षक शैलेश कुमार मौके पर पहुंचे। मौके पर लोगों ने अवैध खनन का भी आरोप लगाया।

बालिका की मां सुगवंती देवी की तहरीर पर पुलिस अज्ञात वाहन चालक पर मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच में जुटी है।  मड़िहान के उप जिलाधिकारी अश्वनी कुमार सिंह का कहना है कि बालिका की मौत ट्रैक्टर से कुचल कर हुई है। हादसा कैसे हुआ, इसकी जांच की जा रही है। अज्ञात चालक पर मुकदमा दर्ज किया गया है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन

भाई के साथ 100 किमी दूर आई थी काम करने

पति की मौत के बाद घर से 100 किलोमीटर दूर पत्थर तोड़कर सुगवंती बच्चों का पालन पोषण कर रही थी। दिल में अरमान था कि उसके दोनों बच्चे बड़े होंगे तो उसका सहारा बनेंगे। पति की मौत पांच साल पहले हो गयी थी। सुगवंती के भाई शिवप्रसाद के साथ मड़िहान देवरी में काम करने आयी थी। देवरानी बाबिया भी काम की तलाश में सुगवंती के साथ आयी थी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें