ज्योति पर्व दीपावली के मद्देनजर नगर क्षेत्र के कई इलाकों में मिट्टी के दीपों के बनने का काम करीब-करीब पूरा हो चला है। जगह-जगह बनाए जा रहे मिट्टी के आकर्षक दीपों को आकर्षक रूप देने की तैयारी भी अंतिम चरण में है।
प्रमुख बाजारों में बिकने के लिए मिट्टी के दीये की दूकानें सज गई हैं। नगर के संगमोहाल, महुवरिया, लोंहदी, रमईपट्टी, स्टेशन रोड, सबरी, महंत शिवाला सहित कई अन्य इलाकों में कुम्हार मिट्टी के दीपक बनाने का काम तेज कर दिए हैं।
प्रमुख सड़क की पटरियों पर लगी दीये की दुकानों पर छोटे-बड़े मिट्टी के दीपक सहित मिट्टी से बने अन्य वस्तुओं को भी बिकने के लिए सजा कर रख दिया गया है।