फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

होम आइसोलेशन में मरीजों से मिली सीडीओ, स्वास्थ्य सुविधाओं के बारे में लीं जानकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। मुख्य विकास अधिकारी श्रीलक्ष्मी वीएस ने बृहस्पतिवार को कोरोना प्रभावित गांवों का निरीक्षण किया। स्वास्थ्य टीम के साथ पहुंचीं सीडीओ ने कोरोना पॉजीटिव मरीजों के घर पहुंचकर उनका कुशल क्षेम पूछा। उन्हें मिल रही स्वास्थ्य सेवाओं के बारे में जानकारी ली। निरीक्षण के दौरान उन्होंने स्वास्थ्य एवं पंचायत विभाग को संयुक्त रुप से मिलकर प्रभावित गांवों में दवाओं के छिड़काव के निर्देश दिए।
विज्ञापन

सीखड़ : सीडीओ ने बगहा गांव के ज्योति प्रकाश एवं विदापुर में कोरोना पॉजीटिव हुए संतोष कुमार के घर पहुंच कर उनका हालचाल लिया। दोनों लोग होम आइसोलेशन में हैं। उन्होंने मरीजों ने स्वास्थ्य विभाग से मिल रही सुविधाओं की जानकारी ली। स्वास्थ्य विभाग की ओर से दिए गए दवा किट के बारे में सुनकर उन्होंने संतोष व्यक्त किया। गांव में सीडीओ के आने की भनक लगते ही पंचायती राज विभाग भी सक्रिय रहा। सफाई कर्मचारी अपने काम पर लगे रहे। सीडीओ ने कोरोना प्रभावित गांवों में प्राथमिकता के साथ दवाओं के छिड़काव का निर्देश दिया। इस दौरान प्रभारी चिकित्साधिकारी सीखड़ डॉ नीलेश कुशवाहा समेत अन्य उपस्थित रहे। इसी तरह सीडीओ ने सिटी विकास खंड के खुटहां और गुरसंडी का निरीक्षण कर स्वास्थ्य एवं पंचायत विभाग को कड़े निर्देश दिया। कहीं कोरोना एक्टिव केस मिल रहे हों वहां जांच प्रक्रिया तेज करने, होम आइसोलेशन मरीजों की देखभाल के साथ समय से दवा किट उपलब्ध कराएं जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें