फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ओवर रेटिंग की शिकायत पर दो अस्पतालों में छापेमारी

विज्ञापन
विज्ञापन
विंध्याचल। कोरोना संक्रमण के दौर में अस्पतालों में ओवर रेटिंग की शिकायत को लेकर जिला प्रशासन बृहस्पतिवार को एक्शन में नजर आया। कमिश्नर योगेश्वर राम मिश्र के निर्देश पर सिटी मजिस्ट्रेट और सीएमओ ने नगर के पापुलर हास्पिटल और रामकृष्ण सेवाश्रम अस्पताल में औचक निरीक्षण किया। इस दौरान अस्पताल प्रबंधन को भी मरीजों से सही मूल्य लेने का निर्देश दिया गया। पापुलर हास्पिटल के प्रबंधन से जुड़े लोगों को दो दिन केे भीतर अस्पताल के प्रवेश द्वार पर इलाज की रेट लिस्ट लगाने का निर्देश दिया। इस दौरान नगर विधायक रत्नाकर मिश्र भी मौजूद रहे।
विज्ञापन

जिला प्रशासन को निजी अस्पतालों में ओवर चार्जिंग की लगातार शिकायत मिल रही थी। मरीजों के तीमारदारों से मनमानी वसूली प्राइवेट अस्पताल में हो रही है। बृहस्पतिवार की दोपहर सिटी मजिस्ट्रेट विनय सिंह जयहिंद तथा सीएमओ डॉ पीडी गुप्ता ओझला पुल के पास स्थित रामकृष्ण सेवाश्रम व नगर के पॉपुलर नर्सिंग होम में औचक निरीक्षण किया। इस दौरान मरीजों के तीमारदारों से मनमानी वसूली कि शिकायत को लेकर पूछताछ की गई। रामकृष्ण सेवा आश्रम के डॉक्टरों को चेतावनी दी गई कि अगर कोई भी शिकायत मिली तो कार्रवाई की जाएगी।
नगर के नटवा तिराहे के पास स्थित पॉपुलर हॉस्पिटल में छापा मारा। यहां लगातार शिकायत मिल रही थी कि हॉस्पिटल में मनमानी वसूली की जा रही है। दूसरी तरफ 1500 से लेकर 30000 तक अतिरिक्त लिए जा रहे हैं। सीटी मजिस्ट्रेट व सीएमओ ने हॉस्पिटल प्रबंधक को भी चेतावनी दी कि अगर अब कोई भी शिकायत मिली तो मुकदमा दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें