फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: कमरे को बाहर से बंद कर लाखों की नकदी और गहने चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
लालगंज। थाना क्षेत्र के मानिकपुर गांव में छत के रास्ते घर में घुसे चोरों ने नकदी और आभूषण समेत लाखों रुपये के सामान पर हाथ साफ किया। चोरी करने से पहले चोरों ने परिजनों के कमरों में बंद कर दिया था। दरवाजा बंद होने पर परिजनों ने उसे खोलवाया तो चोरी की जानकारी हुई। रविवार की सुबह पीड़ित ने थाने में तहरीर दी।
विज्ञापन

लालगंज के मानिकपुर गांव निवासी दूधनाथ मिश्र के घर में शनिवार रात में चोर छत से चढ़कर सीढ़ी के रास्ते घर में पहुंचे। परिजनों के सोने वाले कमरों को बाहर से बंद कर दिया। कटर से अन्य कमरों की दरवाजे सिटकनी काटी। दूधनाथ के घर में रखी एक लाख 52 हजार की नकदी, सोने के झुमके, चेन, हार, अंगूठी, मंगलसूत्र, झुमका व चांदी की फूलपेटी, पायल समेत अन्य लाखों रुपये के सामान पर हाथ साफ किया। रविवार सुबह परिजन सोकर उठे को दरवाजा बाहर से बंद था। फोन कर पड़ोसी को बुलाकर दवाजा खोलवाया। कमरे मेें समान बिखरा पड़ा मिला। चोर घर से तीन बक्सा उठा ले गए थे। तो आधा किमी दूर मिला। सुबह पीड़ित ने लालगंज थाने में तहरीर दी। थानाध्यक्ष संजय सिंह ने कहा चोरी मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें