फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली चोरी के आरोप में मुकदमा दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
पड़री/कछवां। विभिन्न इलाकों ने बिजली विभाग ने बिजली चोरी के खिलाफ शुक्रवार को अभियान चलाया। पड़री में बिजली चोरी में पांच लोगों पर मुकदमा दर्ज कराया गया। कछवां में भी अभियान चलाकर चेकिंग की गई।
विज्ञापन

पड़री विद्युत चेकिंग व राजस्व वसूली अभियान के तहत विद्युत उपकेंद्र पड़री के अवर अभियंता अजय कुमार दुबे ने शुक्रवार को क्षेत्र के पड़री बाजार, दूबेपुर व सिद्धी गांव में चेकिंग की। पांच लोगों के खिलाफ विद्युत चोरी का मुकदमा पंजीकृत कराया। अवर अभियंता अजय कुमार दुबे ने बताया की पड़री बाजार से दो, दूबेपुर गांव से दो व सिद्धि गांव से एक व्यक्ति के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है। चेकिंग अभियान टीम में वीरेंद्र कुमार, देवेंद्र सिंह, मृत्युंजय सिंह, लाइन मैन रामकुमार, संजेश कुमार, अमित कुमार सिंह आदि रहे।
कछवां : एसडीओ उमेश चंद के नेतृत्व में कछवां बिजली विभाग की टीम ने नगर पंचायत सहित ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली चोरी के खिलाफ अभियान चलाया। इस दौरान टीम ने करीब 50 घरों में चेकिंग की। टीम ने चार लोगों को चोरी करते पकड़ा। जबकि एक आरोपित बिना कनेक्शन बिजली का उपयोग करता मिला। टीम ने विजिलेंस की मौजूदगी में सभी आरोपितों पर करीब सवा तीन लाख रुपये का असेसमेंट लगाया है। वही पांच बड़े बकायादारों की भी बिजली काटी गई। एसडीओ ने बताया कि अगर 10 हजार रुपये के ऊपर किसी भी कनेक्शन धारक का बिजली बकाया रहेगा तो उसका कनेक्शन काट दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें