फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कालाबाजारी में आरोप में चालक सहित पांच के खिलाफ प्राथमिकी

विज्ञापन
विज्ञापन
चील्ह थाना क्षेत्र के चील्ह चौराहा पर बृहस्पतिवार को पकड़े गए गेहूं लदे ट्रक के मामले में बृहस्पतिवार की रात को ही ज्ञानपुर भदोही के विपणन निरीक्षक सुरेश बहादुर सिंह ने चील्ह थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई। इसके तहत जालसाजी और आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत महेश गुप्ता, अशोक गुप्ता, सुरेश मौर्या, दिलीप यादव और चालक श्याम के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया। आरोप था कि कागजात में कूट रचना करके भदोही के गोदाम का राशन मिर्जापुर तक गलत नीयत से ले जा रहे थे।
विज्ञापन

चील्ह, संत रविदास नगर भदोही के बभनौटी स्थित एफसीआइ गोदाम से बृहस्पतिवार को एक गेहूं लदा ट्रक इसी जिले के सुरियावां जाने के लिए निकला। लेकिन वह सुरियावां न जाकर मिर्जापुर पहुंच गया। कुछ लोगों की सूचना पर पुलिस ने उस ट्रक को चील्ह तिराहा के पास पकड़ लिया। मामले की जानकारी होते ही विभाग में हड़कंप मच गया। इस पर क्षेत्रीय विपणन अधिकारी (आरएमओ) प्रभाकांत द्विवेदी ने प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए जांच के लिए डिप्टी आरएमओ भदोही को भेजा। बताया जा रहा है कि औराई से मीरजापुर की तरफ जा रहा गेहूं लदा ट्रक जैसे ही चील्ह तिराहे पर पहुंचा कि एक कार ट्रक के सामने आकर खड़ी हो गई और रोक दिया। पिकेट पर तैनात एसआइ कमलेश यादव को बताया गया कि यह ट्रक फर्जी तरीके से एफसीआइ का अनाज बेचने के लिए ले जा रहे हैं। गेहूं का कागजात मांगा गया तो ड्राइवर ने अनाज का बिलटी दिखलाया तो पुलिस ने उस कागजात को फर्जी बताकर छोड़ने से इन्कार कर दिया। थानाध्यक्ष चील्ह राजेश कुमार ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है।
तीन ट्रक गेहूं था
मिर्जापुर। लोगों का कहना था कि गोदाम से तीन ट्रक गेहूं निकला था। अब शेष दोनों ट्रक कहां गए। यह जांच का विषय है। विभाग को इस बात की जांच करनी चाहिए कि वास्तव में उस ट्रक के साथ दो अन्य ट्रक थे कि नहीं। या यह भी हो सकता है कि वे दोनों ट्रक अपने गंतव्य की ओर चले गए और तीसरा मिर्जापुर की तरफ आ गया। यह सब विभागीय जांच में ही स्पष्ट हो सका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें