मिर्जापुर। विंध्याचल में सोमवार के चलाए गए अतिक्रमण अभियान के दौरान विरोध करने वाले सात लोगों के खिलाफ सरकारी काम में बाधा उत्पन्न करने सहित अन्य धाराओं में का मुकदमा दर्ज किया गया है।
विंध्याचल में 23 दिसंबर को अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया था। अभियान में राजस्व विभाग के अलावा पुलिस, लोक निर्माण विभाग के लोग शामिल थे। इस दौरान कुछ लोगों ने अभियान का विरोध किया। इससे अतिक्रमण हटाओ अभियान में बाधा उत्पन्न हुई। लोक निर्माण विभाग के सहायक अभियंता बाल कृष्ण पांडेय ने विंंध्याचल थाने में तहरीर देकर बताया है कि सरकारी सड़क पर कब्जे से यातायात व्यवस्था बाधित हो रही थी। विंध्याचल का अति व्यस्त मार्ग होने के कारण राजस्व टीम के माध्यम से अतिक्रमण को चिह्नित कराया गया। सोमवार को अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की जा रही थी। उस दौरान कुछ लोगों ने विरोध करते हुए सरकारी काम में बाधा उत्पन्न किया। तहरीर में आरोप लगाया गया है कि आरोपियों ने गाली देते हुए कार्रवाई रोकने की कोशिश की। इस दौरान पुलिसकर्मी को चोट भी लगी। विंध्याचल थानाध्यक्ष अमित कुमार ने बताया कि तहरीर के आधार विजय निषाद, राजेश, आशा देवी, साधना, राधा, संदीप व चार अज्ञात लोगों पर सरकारी काम में बाधा उत्पन्न करने समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।
लीड कॉन्वेंट स्कूल में क्रिसमस पर आयोजित कार्यक्रम में सजधज कर आए बच्चे। स्रोत : स्कूल
लीड कॉन्वेंट स्कूल में क्रिसमस पर आयोजित कार्यक्रम में सजधज कर आए बच्चे। स्रोत : स्कूल