मिर्जापुर। कटरा कोतवाली क्षेत्र में पीएसी गेट के पास सात माह पहले बालू लदे ट्रक पर हत्या कर फेंके गए चालक के शव के मामले में पुलिस अभी तक आरोपियों को पकड़ नहीं सकी है। हत्या के मामले में फरार खलासी पता नहीं चल पाने पर अब पुलिस ने उसका फोटो जारी किया है।
शिष्टा कला गांव निवासी राजेंद्र विश्वकर्मा (38) ट्रक चलाने का काम करता था। गांव निवासी ट्रक मालिक नीरज प्रजापति के घर शादी थी। इस पर उन्होंने गांव निवासी चालक राजेंद्र विश्वकर्मा को ट्रक लेकर बिहार भेजा। राजेंद्र चार मई को ट्रक लेकर बिहार के दलसिंह सराय गया। वहां से चोकर उतारकर बिहार के गया के डोभी से बालू लोड किया। बालू लादकर वह मिर्जापुर के लिए चला। उसके साथ 15 दिन पहले से काम पर आया खलासी दीनानाथ वर्मा था। आठ मई को सुबह चालक का शव कटरा कोतवाली क्षेत्र के पीएसी गेट पास ट्रक पर मिला। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच पड़ताल की, लेकिन खलासी का पता नहीं चल सका। खलासी का पता नहीं चलने से परेशान पुलिस ने उसका पोस्टर जारी कर लोगों से मदद मांगी है। कटरा कोतवाल अजीत सिंह ने बताया कि चालक हत्याकांड में आरोपी खलासी की तलाश की जा रही है।
लीड कॉन्वेंट स्कूल में क्रिसमस पर आयोजित कार्यक्रम में सजधज कर आए बच्चे। स्रोत : स्कूल
लीड कॉन्वेंट स्कूल में क्रिसमस पर आयोजित कार्यक्रम में सजधज कर आए बच्चे। स्रोत : स्कूल