फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हत्या कर शव को छिपाने में चार पर मुकदमा दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
जिगना। चंदौली जिले के बबुरी थाना क्षेत्र के हटिया भवतपुरा निवासिनी लक्ष्मीबाई सिंह पत्नी अशोक सिंह ने अपनी पुत्री आंसू सिंह की ससुरालियों द्वारा दहेज के लिए हत्या करने और शव हो छिपाने का मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस मुकदमा दर्ज कर माले की जांच में जुट गई है। शनिवार को मायके वाले पोस्टमार्टम हाउस पहुंच कर हलिया के जंगल में मिले शव की अपनी पुत्री का शव समझ कर शिनाख्त करने भी पहुंचे। लेकिन वहां शव किसी अन्य महिला का मिला।
विज्ञापन

लक्ष्मीबाई सिंह ने बताया कि पुत्री आंसू सिंह की शादी ग्राम गौरा में जून 2019 जून में किया गया था। जिससे एक वर्ष का एक बच्चा भी है । पुत्री को बुलेट बाइक व दो लाख रुपये दहेज के लिए प्रताड़ित किया जाता था । 20 सितंबर को सुबह आंसू सिंह ने अपनी माता से मारने पीटने की शिकायत की थी । अगले दिन अकोढ़ी के एक रिश्तेदार ने पुत्री के लापता होने की सूचना दी। लापता होने की सूचना पर आंसू के भाई-बहन ससुराल पहुंचे तो ससुराल पक्ष के लोगों ने बताया कि उसका दिमागी हालत ठीक नहीं है। कहीं चली गई है। उसको खोजा जा रहा है।
बृहस्पतिवार को भी मायके पक्ष के कई लोग आंसू सिंह के ससुराल ग्राम गौरा गए, तो फिर बताया गया कि उसकी दिमागी हालत ठीक नहीं थी। 20 सितंबर की रात से बच्चे को छोड़ कर लापता हो गई है। इस मामले में मायके वालों की तहरीर पर पुलिस ने पति संतोष सिंह, ससुर रमेश ऊर्फ गिल्लू सिंह, सास उषा सिंह व देवर सत्यम सिंह के खिलाफ दहेज हत्या समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया। क्षेत्राधिकारी लालगंज उमाशंकर सिंह ने भी मौके का निरीक्षण किया। घर पर कोई नहीं मिला।पुलिस आरोपितों की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें