फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बंदी ने जेलर को जान से मारने की दी धमकी

Fri, 25 Sep 2015 01:06 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/ मिर्जापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
जिला कारागार में पिछले दिनों बंदीरक्षकों एवं एक बंदी के बीच हुई मारपीट की जांच करने गुरुवार को पहुंचे एसडीएम सदर एवं सीओ नगर के सामने ही बंदी ने जेलर एवं बंदीरक्षकों को जान से मारने की धमकी दी। उत्पात मचाने से रोकने पर बंदी और बंदीरक्षकों के बीच हफ्तेभर में दो बार मारपीट हो चुकी है। हालांकि बंदी के परिवारवालों का आरोप है कि सुविधा शुल्क न देने पर बंदीरक्षक उसकी पिटाई करते हैं।
विज्ञापन


  पड़री थानाक्षेत्र के बेलवन निवासी एवं ग्राम प्रधान सर्वेश अक्तूबर 2014 में गांव में हुई हत्या के आरोप में जनवरी 2014 से जिला कारागार में निरुद्घ है। जेल कर्मियों के अनुसार सर्वेश जेल में उत्पात मचा रहा है। मिलने आने वाले लोगों से मादक पदार्थ मंगवाता है। बैरक नंबर चार में बंद सर्वेश पूरे दिन बैरक नंबर नौ में शातिर अपराधियों के साथ रहता है। 17 सितंबर को वह जेल परिसर में घूम रहा था। बंदीरक्षक जब उसे बैरक में ले जाने लगे तो उसने मारपीट की। जेलर ने उच्चाधिकारियों और न्यायालय को इसकी जानकारी दे दी।

21 सितंबर की रात फिर इसी बात को लेकर बंदीरक्षक एवं बंदी के बीच मारपीट हो गई। इसमें दोनों घायल हो गए। जानकारी होने पर जिलाधिकारी ने एसडीएम सदर राजकुमार एवं सीओ नगर श्वेता श्रीवास्तव को मामले की जांच कर रिपोर्ट देने को कहा।
विज्ञापन


गुरुवार को दोनों अधिकारी जेल में पहुंचे और बंदी का बयान दर्ज करने के लिए बुलाया तो उसने जेलर और बंदीरक्षकों को जान से मारने की धमकी दी। दोनों पक्षों का बयान दर्ज करने के बाद एसडीएम ने बंदी का मेडिकल कराने के लिए जिला चिकित्सालय भेजा।

उधर, सर्वेश के परिवारीजनों का आरोप है कि बंदी रक्षक अक्सर उससे सुविधा शुल्क मांगते हैं और न देने पर पिटाई करते हैं। 21 सितंबर को सर्वेश से मिलने कुछ लोग गए थे। उसके बाद बंदी रक्षक सर्वेश से सुविधा शुल्क मांगने लगे। इनकार करने पर उसकी पिटाई कर दी। इससे उसको चोटें आई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें