फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बकरों का बाजार खूब रहा गुलजार

Fri, 25 Sep 2015 01:01 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/ मिर्जापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
ईद उल अजहा के त्यौहार की पूर्व संध्या पर गुरुवार को नगर क्षेत्र के प्रमुख बाजारों में रौनक और चहल पहल रही। कुर्बानी के लिए लगा बकरों का बाजार रातभर गुलजार रहा। देरी रात तक लोग बकरों के साथ ही अन्य सामानों की खरीदारी करते रहे। नगर के इमामबाड़ा व लालडिग्गी चौराहे पर लगे बाजार में बकरे की खरीदारी की गई।
विज्ञापन


बकरीद के एक दिन पूर्व नगर के प्रमुख बाजार देर रात तक गुलजार रहे। दूकानों पर उमड़ी ग्राहकों की भीड़ को देख दुकानदार भी गदगद दिखाई दिए। बाजारों में कहीं भी मंहगाई का असर देखने को नहीं मिला। चाहे रेडिमेड वस्त्र हो या फिर फुटवियर की दूकाने।हर दूकान पर ग्राहक खरीदारी करते नजर आए। स्वादिष्ट सेवईं बनाने के लिए नगर के मुकेरी बाजार स्थित खोवा मंडी ग्राहकों से देर रात तक गुलजार रही।
 
नगर के वासलीगंज, घंटाघर, मुकेरी बाजार, संकटमोचन रोड, गुड़हटृटी बाजार, रमईपट्टी, इमामबाड़ा, संगमोहाल, लालडिग्गी, पक्काघाट, रोडवेज तिराहा सहित कई अन्य बाजारों में देर रात तक चहल-पहल बरकरार रही। नगर के प्रमुख बाजारों में एक बकरे की कीमत दस हजार से लेकर 50 हजार रुपये तक रही।
विज्ञापन


खरीदारों की भारी भीड़ के चलते गिरधर के चौराहा, त्रिमोहानी, वासलीगंज, तेलियागंज, टटहाई रोड, मुकेरी बाजार, बसनही बाजार, महुवरिया रोड, तेलियागंज से संगमोहाल सहित कई अन्य मार्गों पर भीषण जाम की स्थिति बनी रही। 
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें