फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

व्यस्त दिनचर्या ने कृतिम खाद्य पदार्थों पर निर्भरता बढ़ाई : सुशील

विज्ञापन
विज्ञापन
- विश्व खाद्य सुरक्षा दिवस पर आयोजित दो दिवसीय ऑन लाइन कार्यशाला का समापन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मिर्जापुर। जिला विज्ञान क्लब की ओर से आयोजित विश्व खाद्य सुरक्षा दिवस कार्यशाला के दूसरे दिन 163 लोगो ने ऑन लाइन प्रतिभागिता की। जिला विज्ञान क्लब समन्यवक सुशील कुमार पाण्डेय ने कहा कि हमारी व्यस्त दिनचर्या और समय की कमी ने हमें कृतिम खाद्य पदार्थों पर निर्भर कर दिया है।
विज्ञापन

आमतौर पर वजन घटाने, बढ़ाने, खेलों में अच्छे प्रदर्शन, तात्कालिक ऊर्जा स्रोत, लंबे समय तक जवान दिखने और स्वास्थ्य के प्रति अत्यधिक चिंतन की स्थिति में हम आहार पूरकों पर निर्भर हो जाते हैं। इनसे सावधान रहने की जरूरत है। विशेषज्ञ डॉ. एसी मिश्रा ने बताया कि खाद्य सुरक्षा में दाल की भूमिका बहुत अधिक है। डॉ. शैली ने बताया कि अनादि काल से ही मानव भोजन की सतत खोज में प्रयत्नशील है। आज हम जो कुछ भी भोजन के रूप में प्रयोग करते हैं यह सब मानव अनुसंधान के कठिन और निरंतर प्रयास का ही फल है। पीके सिंह ने बताया कि उपभोक्ता को कुछ सावधानियां भी बरतनी चाहिए। खाद्य पदार्थों को खरीदते एवं पकाते समय दी गई जानकारी को पढ़ें। अपने क्षेत्र में पाये जाने वाले हानिकारक एवं सूक्ष्म जीवों एवं रसायनो की जानकारी रखें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें