फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: ट्रक की टक्कर से बाइक सवार व्यवसायी की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। बरकछा पहाड़ी हाइवे पर बुधवार की रात ट्रक की टक्कर से बाइक सवार व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लाेगों की मदद से घायल को इलाज के लिए ट्रॉमा सेंटर मिर्जापुर पहुंचाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

मलाधरपुर गांव निवासी जमुना विश्वकर्मा (50) लकड़ी व्यवसायी थे। लकड़ी का बकाया पैसा लेने के लिए वे बुधवार को देर शाम बरकछा की ओर गए थे। वहां से रात में बाइक से घर लौट रहे थे। रास्ते में बरकछा हाइवे पर ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दिया। इस हादसे में बाइक सवार जमुना गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने पुलिस और एंबुलेंस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को एंबुलेंस से ट्राॅमा सेंटर मिर्जापुर पहुंचाया। जहां डाॅक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। सूचना पर परिजन भी ट्राॅमा सेंटर पहुंचे। पिता की मौत से पुत्र रो-रोकर बेहाल हैं। पुत्र यही कह रहे थे कि रात में जाने से मना किए थे और पिता चले गए। रास्ते में हादसा हो गया। देहात कोतवाल अजय सेठ ने बताया कि ट्रक की टक्कर से बाइक सवार की मौत होने पर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें