फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उपेक्षा का शिकार है बूढ़ेनाथ मंदिर : डा. योगानंद

विज्ञापन
विज्ञापन
मामूली बरसात में नगर के मध्य स्थित बूढ़ेनाथ कुंड में गंदा पानी भर जाता है। शासन प्रशासन के साथ ही स्थानीय जनप्रतिनिधियों की उपेक्षा से मर्माहत महंत डॉ. योगानंद गिरी ने नगर पालिका अध्यक्ष व नगर विधायक के प्रति भड़ास निकाली।
विज्ञापन

शनिवार को आयोजित प्रेसवार्ता में महंत डॉ. योगानंद गिरी ने कहा बाबा बूढ़ेनाथ भक्तों के आस्था के केंद्र हैं। फिर भी मंदिर सरकारी उपेक्षा का शिकार है। उन्होंने कहा प्रत्येक सोमवार को जिस मंदिर में भक्तगण बाबा भोलेनाथ का गंगाजल और दूध से अभिषेक करते हैं मामूली बरसात में भोलेनाथ की पिंडी गंदे पानी से भर जाता है। महंत ने कहा यह समस्या वर्ष 2018 से बरकरार है। महंत डा. गिरी ने कहा कि देवों के देव महादेव किसी राजनीतिक दल के आराध्य नहीं, भारतीय नागरिकों, संस्कार, संस्कृति एवं आस्था के बीच देवों के देव महादेव हैं। इस दौरान दौरान आचार्य जगदीश द्विवेदी, राज माहेश्वरी, विंध्यवासिनी प्रसाद केसरवानी, अश्विनी गुप्ता, नितिन व संदीप आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें