फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आकाशीय बिजली से भैंस की मौत, महिला झुलसी

विज्ञापन
विज्ञापन
हलिया। थाना क्षेत्र के सोनगढ़ा गांव में बृहस्पतिवार की शाम तेज गरज चमक के साथ आकाशीय बिजली गिरने से एक भैंस बुरी तरह से झुलस कर मर गई। साथ ही कच्चे मकान के अंदर बैठी महिला गंभीर रूप से झुलस गई। महिला को उपचार के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन

सोनगढ़ा गांव निवासी रमाशंकर की भैंस घर के सामने खूंटे में बंधी थी। देर शाम गरज चमक के साथ आकाशीय बिजली गिरी, जिसकी चपेट में आने से खूंटे से बंधी भैंस झुलस गई, साथ ही उसकी घटना स्थल पर ही मौत हो गई। इसके अलावा घर के अंदर बरामदे में बैठी हीरावती (45) पत्नी रमाशंकर आकाशीय बिजली की जद में आकर गंभीर रूप से झुलस गई। महिला को उपचार के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। इसी तरह राजपुर गांव में बृहस्पतिवार की शाम घर के अंदर खाना बना रही कुंदन (18) व बहन काजल (9) आकाशीय बिजली की चपेट में आने से अचेत हो गयी। जानकारी होने पर आनन- फानन में परिजनों ने उन्हे उपचार के लिए स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें