फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: बसपा महासचिव सतीश मिश्रा ने लिया मां विंध्यवासिनी का आशीर्वाद

विज्ञापन
मां विंध्यवासिनी का दर्शन पूजन करते बसपा राष्ट्रीय महासचिव सतीश चंद्र मिश्र।- -सोशल मीडिया।
विज्ञापन
-धार्मिक यात्रा पर की बात कह राजनीतिक सवालों से किया किनारा, पार्टी पदाधिकारियों की गैरमौजूदगी रही चर्चा का विषय
विज्ञापन


विंध्याचल। बहुजन समाज पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव और पूर्व सांसद सतीश मिश्रा सोमवार को विंध्यधाम पहुंचे। पुरानी वीआईपी गेट नंबर एक से मंदिर पहुंचे मिश्रा का प्रधान श्रृंगारिया पंडित शिवजी महाराज ने अंगवस्त्र भेंट कर स्वागत किया।
विज्ञापन

इसके बाद उन्होंने नारियल, चुनरी, माला और फूल अर्पित कर गणेश द्वार से गर्भगृह में प्रवेश किया। विधि-विधान से मां का पूजन-अर्चन किया। दर्शन के उपरांत तीर्थ पुरोहित से रक्षा सूत्र बंधवाकर आशीर्वाद लिए और फिर चित्रकूट के लिए रवाना हो गए। अमर उजाला से बातचीत में सतीश चंद्र मिश्रा ने कहा कि वह धार्मिक यात्रा पर निकले हैं। किसी भी राजनीतिक विषय पर टिप्पणी नहीं करेंगे। वहीं, बसपा के राष्ट्रीय महासचिव के जनपद आगमन के बावजूद पार्टी के स्थानीय पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की गैरमौजूदगी क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें