फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: भाई को पीट कर घर में किया बंद, बाहर से जड़ा ताला, परिवार सामान के साथ पहुंचा थाने

विज्ञापन
विज्ञापन
जिगना। थाना क्षेत्र के गांव के एक व्यक्ति के साथ उसके भाई ने मारपीट के बाद उसे घर में बंद कर दिया और बाहर से ताला जड़ दिया। बाद में परिवार घर छोड़कर सामान के साथ थाने पहुंच गया। जिगना थाना क्षेत्र के बहुती मय चकचौरा गांव निवासी विनोद कुमार सोनी का आरोप है कि उसका भाई अक्सर उसे और उसके परिवार को मारता पीटता रहता है। घर में रहने नहीं दे रहा है।
विज्ञापन

मंगलवार रात पिटाई के बाद घर में बाहर से ताला बंद कर दिया। किसी पड़ोसी ने बुधवार सुबह 112 पर डायल कर घर में कैद होने की जानकारी दी, तो मौके पर पहुंची पुलिस ने ताला खोलवा कर लोगों को बाहर निकलवाया। पीड़ित अपनी पत्नी गीता देवी और बच्चों के साथ गृहस्थी का सामान लेकर जिगना थाना पहुंच कर न्याय की गुहार लगाने पहुंचा। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। विनोद कुमार ने बताया कि वह पल्लेदारी करके जीवन यापन करता है। उसका छोटा भाई अक्सर प्रताड़ित और मारपीट कर रहा है जिससे तंग आकर वह घर छोड़ने को मजबूर है। यह भी बताया कि पहले से बड़ा भाई इसी के कारण घर छोड़ कर चला गया है। इस संबंध में थानाध्यक्ष अभय कुमार सिंह ने कहा कि मामले की जांच कराई जा रही है। दोषी के खिलाफ कार्रवाई की जायेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें