फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: कोई भी लिंक न खोलें न शेयर करें, हो सकती है साइबर ठगी

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। महुवरिया स्थित पीएमश्री राजकीय इंटर कॉलेज में बुधवार को साइबर ठगी से बचाव के लिए छात्रों को जागरूक किया गया। उन्हें बताया गया कि न तो अनजाना लिंक खोलें और न ही उसे शेयर करें।
विज्ञापन

साइबर थाना प्रभारी रामआधार यादव, अरविंद यादव और उनकी टीम के सदस्यों ने विद्यालय में पढ़ने वाले छात्रों को साइबर अपराध और सोशल मीडिया साइबर अपराध में होने वाले फ्रॉड एवं उनसे बचने की जानकारी दी।
उन्होंने साइबर टोल फ्री नंबर-1930 और साइबर क्राइम की आधिकारिक वेबसाइट छात्रों के साथ साझा कर साइबर क्राइम के शिकार व्यक्ति को तत्काल टोल फ्री नंबर अथवा आधिकारिक वेबसाइट पर जानकारी साझा करने को कहा। इसके अतिरिक्त विद्यालय में चल रहे समर कैंप-2025 के 15 वें दिन निर्धारित दैनिक गतिविधियों में सुबह योग व व्यायाम के बाद छात्रों को खेल-खेल में व्याकरण, सुनो सोचो और लिखो, मूक अभिनय संवाद और वाद विवाद एवं कविता लेखन इत्यादि का अभ्यास कराया गया। उप प्रधानाचार्य जय सिंह, रवींद्र कुमार सिंह, रमाशंकर, कमलेश कुमार कश्यप और अतुल दुबे उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें