फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: बाइक से गिरकर ट्रैक्टर के नीचे आए साले की मौत, जीजा घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
जमालपुर। जिवनाथपुर-कंचनपुर स्टेट हाइवे पर खेमईबरी गांव के पास शुक्रवार को देर रात सड़क हादसे में बाइक सवार साले की मौत हो गई और जीजा गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल को सीएचसी ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने ट्राॅमा सेंटर वाराणसी रेफर कर दिया।
विज्ञापन


मनउर गांव निवासी युवक सूरज भारती (24) पुत्र हीरालाल सुबह अपने बहनोई प्रमोद (32) पुत्र कपिलदेव निवासी पतेरी थाना चांद जनपद भभुआ, बिहार के साथ बाइक से शुक्रवार को चंदौली के सकलडीहा क्षेत्र के पपौरा गांव अपनी बहन प्रिया के यहां गए थे। शुक्रवार को देर शाम को घर लौटते समय खेमईबरी गांव के पास दूसरी बाइक से पास लेने पर असंतुलित होकर बाइक समेत सड़क पर गिर गए। इस बीच सामने से आ रही ट्रैक्टर-ट्राॅली की चपेट में आने से बाइक पर पीछे बैठे सूरज की मौत हो गई और प्रमोद गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस घायल को सीएचसी ले गई। जहां डॉक्टरों ने प्रमोद को ट्राॅमा सेंटर वाराणसी रेफर कर दिया। उधर, युवक की मौत की सूचना पर उसकी मां आशा देवी व बड़े भाई सतीश भारती रो-रोकर बेहाल हो गए। सूरज दो भाइयों में छोटा था। शादी नहीं हुई थी। बड़ी बहन की शादी प्रमोद के साथ हुई है। थानाध्यक्ष विजय कुमार सरोज ने बताया कि ट्रैक्टर-ट्राॅली के नीचे दबकर बाइक सवार युवक की मौत हो गई। वाहन को कब्जे में ले लिया गया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें