पीली कोठी स्थित भारतीय जनता पार्टी के जिला कार्यालय में सोमवार को बैठक हुई। इसमें नौ जनवरी को लखनऊ में होने वाली जन विश्वास महारैली में शामिल होने की रणनीति बनाई गई।
मुख्य अतिथि व मुख्य वक्ता प्रदेश सह प्रभारी संगठन सुनील ओझा का संगठन के पदाधिकारियों ने अंगवस्त्र देकर स्वागत किया।
मुख्य अतिथि ने जिले के सभी पदाधिकारियों, विधानसभा प्रभारी, विधानसभा विस्तारकों आदि की परिचयात्मक बैठक लखनऊ में नौ जनवरी को होने वाली जन विश्वास महारैली के बारे में जानकारी दी। कहा कि पार्टी के बूथ अध्यक्ष से लेकर जिला स्तर के नेताओं व पदाधिकारियों तक को जन विश्वास महा रैली में शामिल होना है। उन्होंने रैली को सफल बनाने के लिए कार्यकर्ताओं में जोश भरा। कहा कि अधिक से अधिक संख्या में एकजुट होकर लखनऊ चलें। ताकि विधानसभा चुनाव 2022 को फतह करने की तैयारी पूर्ण हो सके। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष बृजभूषण सिंह व संचालन जिलामंत्री हेमंत त्रिपाठी ने किया। बैठक में मड़िहान विधायक रमाशंकर सिंह पटेल, नगर विधायक रत्नाकर मिश्रा, चुनार विधायक अनुराग सिंह, मझवां विधायक शुचिस्मिता मौर्य, क्षेत्रीय मंत्री आशीष बघेल, जिला प्रवासी गणेश शंकर मिश्रा, दिनेश प्रताप सिंह, विपुल सिंह, श्याम सुंदर केशरी, दिनेश वर्मा, संतोष गोयल, कौशल श्रीवास्तव, प्रमोद सिंह, डॉ. सीएल बिंद, नितिन गुप्ता, ज्ञान प्रकाश दूबे, प्रणेश प्रताप आदि उपस्थित रहे।