फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: श्रद्धालुओं को लेकर जा रही बोलेरो नदी में गिरी

विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौली बार्डर के गड़ई नदी पर शुक्रवार को बेचूवीर मेले में दर्शन करने जा रहे लोगों से भरी बोलरो अनियंत्रित होकर पलट गई। दुर्घटना में वाहन सवार दो बच्चों सहित आठ लोग बाल-बाल बच गए। चंदौली के परसिया गांव से वाहन जा रहा था।
विज्ञापन

बोलेरो जैसे ही चंदौली- मिर्जापुर बार्डर पर बने गड़ई पुल पर पहुंची कि सामने से आ रहे दूसरे वाहन को पास देने के चक्कर में अनियंत्रित होकर पलट गई। गनीमत रही कि नदी में पानी कम था। ग्रामीणों की मदद से सभी श्रद्धालुओं को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। दूसरे वाहन से उनको घर भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें