फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: 40 घंटे बाद 10 किमी दूर चंदौली में मिला गंगा नहर में कूदी किशोरी का शव

विज्ञापन
मां की डांट से नाराज होकर गंगा नहर में कूदी किशोरी खुशबू की फाइल फोटो। स्रेात- परिवार
विज्ञापन
रील बनाने पर मां की डांट से नाराज होकर गंगा नहर में कूदी थी किशोरी
विज्ञापन

जमालपुर/ चंदाैली। कौवासाथ गांव के ननिहाल में आई किशोरी खुशबू का शव बुधवार को चंदौली के अलीनगर थाना क्षेत्र के गोधना नई बस्ती के पास गंगा नहर में मिला। वह मां की डांट से नाराज होकर गंगा नहर में कूद गई थी। चंदौली के लेवा गांव निवासी खुशबू मां सरिता के साथ मामा जवाहिर के घर, जमालपुर के कौवासाथ गांव आई थी। छह जुलाई की शाम वह मोबाइल फोन पर रील बना रही थी। इसी दौरान मां सरिता ने उसे डांट दिया। इससे नाराज होकर खुशबू सरैया मठना के पास नारायनपुर पंप कैनाल से निकली गंगा नहर में कूद गई।
विज्ञापन

घटना की सूचना मिलने पर परिजनों और पुलिस ने देर रात तक किशोरी की तलाश की, लेकिन कोई सफलता नहीं मिली। सात जुलाई को भी खोजबीन जारी रही, फिर भी उसका पता नहीं चल सका। बुधवार सुबह करीब 10 बजे, घटना के लगभग 40 घंटे बाद, चंदौली जनपद के अलीनगर थाना क्षेत्र के गोधना नई बस्ती के पास गंगा नहर में किशोरी का शव मिला। जमालपुर थानाध्यक्ष अमित कुमार ने बताया कि चंदौली पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। खुशबू के पिता लवकुमार टेंपो चलाकर परिवार का भरण-पोषण करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें