फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: बंधी में पैर फिसलने से युवक डूबा

विज्ञापन
विज्ञापन
जिगना। दोस्तों के साथ हाथीबार बंधी में नहाने गया आरिफ अंसारी (20) बुधवार सुबह नौ बजे बंधी में पैर फिसलने से डूब गया। साथियों के शोर मचाने पर आस-पास लोग पहुंचे और खोजबिन शुरू कर सूचना पुलिस को दी। साढ़े छह घंटे बाद आरिफ का शव बरामद हुआ।
विज्ञापन

जिगना के चितौली गांव निवासी मोहम्मद आरिफ अंसारी (20) गांव के साथी थाईजान (18) व पटेहरा निवासी इमरान अंसारी (19) के साथ बुधवार सुबह ढाई किलोमीटर दूर मछहा गांव के पहाड़ी स्थित हाथी बार बंधी में नहाने गया था। थाईजान व इमरान ने बताया कि तीनों बंधी पर पहुंचे थे। आरिफ नहाने की तैयारी कर रहा था तभी अचानक फिसल कर गिर गया। उप निरीक्षक रामबचन यादव ने गोताखोरों से खोजबीन शुरु करने के साथ ही एसडीआरएफ को सूचना दी। आरिफ चार बहनों दो भाइयों में छोटा था। सूरत में नौकरी करता था। 20 दिन पहले मुहर्रम पर घर आया है। बृहस्पतिवार को सूरत जाने की टिकट थी। साढ़े तीन बजे उसका शव बरामद हुआ। थानाध्यक्ष संजय सिंह ने बताया कि डूबे युवक का शव बरामद हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें