मिर्जापुर। हलिया थाना क्षेत्र के भटवारी गांव से एक सप्ताह पूर्व लापता वृद्ध का शव रविवार की रात को लालगंज थाना क्षेत्र के बड़ौरा स्थित नदी में मिला। रात को शव मिलने के बाद पुलिस शिनाख्त में जुटी। देर रात शव की शिनाख्त होने के बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
हलिया थाना क्षेत्र के भटवारी गांव निवासी सीताराम मौर्या (75) सोमवार को रिश्तेदारी में अपने ससुराल बरौधा किसी के निधन पर शामिल होने के लिए घर से निकले थे। वह ससुराल नहीं पहुंचे और लापता हो गए। ससुराल नहीं पहुंचने पर परिजनों ने खोज किया, पर उसका पता नहीं चल सका। परिजन खोजबीन करते रहे। पुलिस में गुमशुदगी की सूचना नहीं दी। रविवार की रात को लालगंज थाना क्षेत्र के बड़ौरा स्थित नदी के पास एक वृद्ध का शव मिला। सूचना पर लालगंज थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। सीओ लालगंज भी मौके पर पहुंचे। पुलिस शव को बाहर निकलवाकर शिनाख्त में जुटी। उधर शव मिलने की सूचना पर परिजन लालगंज थाने पर पहुंचे। उनके पुत्र दीनानाथ ने शव की शिनाख्त किया। इसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।