फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: बेटे के मुंडन का निमंत्रण देने निकले पिता का शव खेत में मिला, हत्या का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
लालगंज, मिर्जापुर। चार महीने के बेटे के मुंडन कार्यक्रम का निमंत्रण बांटने के लिए लालगंज थाना क्षेत्र के दुबार कला गांव की वैसान बस्ती से सोमवार शाम निकले कमलेश (37) का शव मंगलवार सुबह घर से 800 मीटर दूर खेत में मिला। कमलेश के सिर पर चोट के निशान हैं, वह कान से खून निकल रहा है। ग्रामीणों ने शव देखकर परिजनों और पुलिस को सूचना दी। परिजनों ने हत्या कर शव फेंके जाने का आरोप लगाया। परिजन शव लेकर घर आए। ढाई घंटे बाद पुलिस ने परिजनों से शव लेकर जांच शुरू की।
विज्ञापन

कमलेश मुंबई में वाहन चालक था। चार माह के बेटे के मुंडन संस्कार में शामिल होने के लिए छह दिन पहले मुंबई से घर आया था। 14 अगस्त को गड़बड़ा धाम में मुंडन की तैयारियां हो रही थीं। सोमवार शाम कमलेश पटीदार राम सजीवन को मुंडन का निमंत्रण देने गया था। रात में घर नहीं लौटा। मंगलवार सुबह शव गांव में घर से 800 मीटर दूर खेत में मिला।
सुबह छह बजे लोगों ने शव देखकर परिजनों को सूचना दी। परिजनों ने हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस को शव सौंपने से इनकार कर दिया। वे हत्यारोपियों की गिरफ्तारी की मांग पर अड़े रहे। मौके पर अपर पुलिस अधीक्षक ऑपरेशन राजकुमार मीणा, सीओ अमर बहादुर, थानाध्यक्ष वेद प्रकाश पांडेय और चौकी प्रभारी कुंवर मनोज सिंह पहुंचे।
विज्ञापन

फॉरेंसिक टीम और डॉग स्कॉव्ड ने भी जांच की। एसडीएम अजीत कुमार, सीओ अमर बहादुर और एसएचओ वेद प्रकाश पांडेय ने परिजनों को समझाने का प्रयास किया। परिजन आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग पर अड़े रहे। पुलिस के समझाने पर साढ़े 11 बजे परिजनों ने शव सौंप दिया।
सीओ अमर बहादुर ने बताया कि परिजनों ने युवक की हत्या का आरोप लगाया है, इसकी जांच कराई जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो पाएगी। परिजनों की ओर से तहरीर मिलने पर प्राथमिकी दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें