फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: सरकारी जमीन पर कब्जे के विवाद में मारपीट, छह घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
भावां। राजगढ़ के करौंदा गांव में मंगलवार सुबह नौ बजे सरकारी जमीन पर कब्जे के विवाद में हुई मारपीट में लाठी-डंडे चले। इसमें दोनों पक्षों से दो महिलाओं समेत छह लोग घायल हो गए।
विज्ञापन

पहले पक्ष से तुलसी देवी और सीमा और दूसरे पक्ष से गणेश, सोनू, अनूप और गोलू घायल हुए। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। सभी घायलों को उपचार के लिए सीएचसी राजगढ़ पहुंचाया गया।थानाध्यक्ष बालमुकुंद मिश्रा ने बताया कि जमीन संबंधी विवाद के लिए दो पक्षों में मारपीट हुई, इसमें महिलाओं समेत छह लोग घायल हो गए। सभी घायलों को सीएचसी राजगढ़ में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें