मिर्जापुर। प्रोफेसर पदनाम की विसंगतियों को दूर किए जाने समेत 24 मांगों को लेकर केबी महाविद्यालय के शिक्षकों ने बृहस्पतिवार को काली पट्टी बांधकर प्रदर्शन किया।
उत्तर प्रदेश विश्वविद्यालय महाविद्यालय शिक्षक संघ (फुपुक्टा) के आह्वान पर 24 सूत्री मांगों को लेकर महाविद्यालय के शिक्षकों ने प्रदर्शन किया। महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ वाराणसी से संबद्ध महाविद्यालय शिक्षक संघ के प्रांतीय प्रतिनिधि डॉ. अशोक कुमार सिंह चंदेल के नेतृत्व में पूर्व जनपदीय शिक्षक संघ अध्यक्ष डॉ. अरविंद मिश्र ने सरकार से मांग की कि पुरानी पेंशन व्यवस्था बहाल की जाए। प्रोफेसर पदनाम की विसंगतियों को दूर किया जाए। अधिवर्षता आयु 65 वर्ष की जाए। पीएचडी धारकों को पांच इंक्रीमेंट और आमेलित शिक्षकों की पुरानी सेवा जोड़ी जाए। डॉ. अशोक सिंह चंदेल ने कहा कि अगर सरकार ने मांग नहीं मानी तो संघर्ष जारी रखा जाएगा। इस मौके पर डॉ. अमिताभ तिवारी, डॉ. कुलदीप पांडेय, डॉ. नम्रता मिश्रा, डॉ. अंबुज पांडेय, डॉ. अशोक कुमार पांडेय, डॉ. आशुतोष द्विवेदी, डॉ. राजेन्द्र प्रशाद मिश्र, डॉ. पीयूष कमल द्विवेदी, डॉ. रतन लाल, डॉ. रविन्द्र प्रताप सिंह, डॉ. सुनील कुमार, डॉ. सुजीत कुमार सहित आदि लोग उपस्थित रहे।