फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

योगी राज में हो रहा मंदिरों का विकास, पूर्ववर्ती सरकारों में मदरसों को जाते थे पैसे: स्वतंत्र देव

Wed, 10 Nov 2021 01:00 AM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर

सार

मिर्जापुर में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि योगी सरकार सबका ध्यान देती है और सभी पर्यटक स्थलों का विकास हो रहा है।  उन्होंने मंगलवार को मां विंध्यवासिनी के दर्शन किए।  
विज्ञापन
मां विंध्यवासिनी के दर्शन करने पहुंचे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने मंगलवार को मां विंध्यवासिनी के दर्शन किए। इसके बाद में पत्रकारों से बातचीत में कहा कि योगी राज में मंदिरों का विकास हो रहा है जबकि पूर्ववर्ती सरकारों में मदरसों को पैसे जाते थे। प्रदेश अध्यक्ष का काफिला पुरानी वीआईपी मार्ग पहुंचा।
विज्ञापन


वहां एक होटल में कुछ देर रुकने के बाद नए वीआईपी मार्ग से वह गर्भ गृह में पहुंचे। विधि-विधान पूर्वक दर्शन पूजन किया। उनके साथ इस दौरान  क्षेत्रीय मंत्री महेश चंद श्रीवास्तव, ऊर्जा मंत्री रमाशंकर पटेल, भाजपा जिला अध्यक्ष, नगर पालिका अध्यक्ष, भाजपा जिला ओबीसी मोर्चा के अध्यक्ष राम कुमार विश्वकर्मा, मंत्री सियाराम बिंद सहित सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

पत्रकारों से वार्ता में उन्होंने विपक्षियों पर हमला बोला। कहा कि योगी सरकार में मंदिरों का विकास हो रहा है। वहीं अन्य सरकारों में मदरसों को पैसे जाते थे। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि योगी सरकार सबका ध्यान देती है और सभी पर्यटक स्थलों का विकास भाजपा सरकार में हो रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें