फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: तीसरी बार सरकार बनने पर भाजपा ने निकाली धन्यवाद जनसंपर्क यात्रा

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। केंद्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में तीसरी बार एनडीए की सरकार बनने पर भाजपा की पूर्वी नगर इकाई की ओर से बुधवार को धन्यवाद जनसंपर्क यात्रा निकाली गई। यात्रा में शामिल जनप्रतिनिधियों और पार्टी पदाधिकारियों ने लोकसभा चुनाव में सहयोग देने के लिए आभार जताया।
विज्ञापन

धन्यवाद जनसंपर्क यात्रा भाजपा जिलाध्यक्ष बृजभूषण सिंह के नेतृत्व में निकाली गई। इससे पहले भाजपा के पदाधिकारी बरियाघाट में एकत्र हुए। यहां से यात्रा शुरू कर पंचमुखी महादेव, नगरभ्रमण करते हुए बाजीराव कटरा स्थित एक लाज पर पहुंची। यात्रा में शामिल नगर विधायक रत्नाकर मिश्र, जिला पंचायत अध्यक्ष राजू कनौजिया, नगर पालिका अध्यक्ष श्याम सुंदर केसरी, भाजपा पिछड़ा मोर्चा के जिलाध्यक्ष राम कुमार विश्वकर्मा ने मतदाताओं व जनता के प्रति आभार जताया। उनका कहना था कि जनता ने देश में एनडीए की सरकार बनाकर यह साबित कर दिया है कि वे विकास चाहते हैं। नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली एनडीए की सरकार देश का सर्वांगीण विकास करेगी। भारत विश्व गुरु बनने की राह पर है। इस दौरान मनीष गुप्ता, राजकुमारी खत्री, संजय यादव, भावेश शर्मा, नागेश्वर तिवारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें