उन्होंने कहा कि कोरोना रोकने के लिए कोई इंतजाम नहीं है। लोग मर रहे है। वेंटिलेटर नहीं दिया जा रहा। यही नहीं व्यवसायी की कोविड से मौत के बाद उनके परिजनों से बॉडी पैक कराई गई। व्यवसायी की सुबह चार बजे मौत हो गई। उनसे मौत भी छिपाई गई।
नगर के एक व्यापारी की कोविड से मौत के बाद विधायक की पीड़ा छलकी। इस संबंध में सीएमओ डॉ. पीडी गुप्ता ने बताया कि व्यवसाई को एल-टू अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उनका ऑक्सीजन लेवल 70 से ऊपर नहीं जा रहा था। उनको वेंटिलेटर लगाया गया था। शव को स्वास्थ्य कर्मियों ने ही कोविड-19 के तहत पैक किया और अंतिम संस्कार कराया।